29 अप्रैल 2015 - 06:24
 सऊदी लेखक, ईरान बिना परमाणु हथियारों के अधिक ख़तरनाक है

सऊदी अरब के एक लेखक और राजनीतिक टीकाकार ने कहा है कि ईरान बिना परमाणु हथियारों के इलाक़े के लिए कहीं अधिक ख़तरनाक है।

सऊदी अरब के एक लेखक और राजनीतिक टीकाकार ने कहा है कि ईरान बिना परमाणु हथियारों के इलाक़े के लिए कहीं अधिक ख़तरनाक है।
अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के लेखक हेशाम अल-ग़नाम ने लंदन से प्रकाशित होने वाले सऊदी समाचार पत्र अल-हयात में लिखा है कि संभव है हालिया परमाणु वार्ता के कारण ईरान के लिए परमाणु हथियारों की प्राप्ति एक दशक के लिए टल जाए और यह अमरीका की वर्तमान सरकार और ईरानियों के लिए एक अच्छी कूटनीतिक उपलब्धि मानी जाए, लेकिन क्षेत्र के अन्य देशों के लिए यह शुभ समाचार नहीं है।
इस सऊदी लेखक ने दावा किया है कि ईरान द्वारा परणामु हथियारों की प्राप्ति और परमाणु वार्ता की विफलता क्षेत्रीय देशों के लिए बेहतरीन विकल्प था, उनमें से फ़ार्स की खाड़ी के देश सबसे प्रमुख हैं।